किसी भी कीमत पर गुलाब गैंग बनने नहीं दूंगी: संपत पाल
बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित की कमबैक फिल्म गुलाब गैंग बनने से पहले ही विवादों में आ गयी है। फिल्म की कहानी औऱ विषय को लेकर गुलाबी गैंग की अध्यक्षा संपत पाल ने मोर्चा खोल दिया है उन्होंने दावा किया है कि वो किसी भी कीमत पर गुलाबी गैंग पर फिल्म बनने नहीं देंगी।
फिल्म वालों ने उनसे एक बार भी परमिशन नहीं ली है इसलिए उन्हें कोई हक नहीं बनता है कि वो गुलाबी गैंग पर फिल्म बनाये। आपको बता दें कि यूपी के बुलंदशहर में गुलाबी गैंग महिलाओं के अधिकार के लिए जाना जाता है, जिसकी अध्यक्ष संपत पाल है। संपत पाल इस समय बिग बॉस 6 की प्रतिभागी है।
मालूम हो कि गुलाबी गैंग को रा.वन के निर्माता अनुभव सिन्हा बना रहे हैं और इसका निर्देशन सौमिक सेन कर रहे हैं। फिल्म से माधुरी दीक्षित रूपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। संपत पाल ने कहा कि माधुरी दीक्षित किसी भी कीमत पर संपत पाल का किरदार निभा नहीं सकती है। वो मुझसे एक बार भी मिलने नहीं आयी हैं तो जिन्होंने मुझे देखा तक नहीं वो भला मेरा किरदार कैसे निभा सकती हैं?


Click it and Unblock the Notifications












