'गुलाब गैंग' से वापसी को तैयार 'गजगामिनी'
गजगामिनी माधुरी ने अपने अकांउट में लिखा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। फिल्म की कहानी काफी रोचक है यह पूरी तरह एक मसाला फिल्म है जिसमें अच्छी कहानी के साथ-साथ एक्शन, ड्रामा, डांस सबकुछ होगा।
आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा की भी बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है। माधुरी इन दिनों कलर्स के चर्चित डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा..में जज की भूमिका निभा रही हैं। इन दिनों इस शो की टीआरपी जोरो पर है।
माधुरी की इस पारी को बॉलीवुड की तीसरी पारी कहा जा रहा है उसके पीछे कारण यह है कि साल 2000 में फिल्मों के नंबर वन सिंहासन को छोड़कर अपने परिवार के साथ लंदन चली जाने वाली अभिनेत्री माधुरी ने साल 2007 में यश चोपड़ा की फिल्म आज नच ले से वापसी की थी लेकिन जबरदस्त संगीत होने के बावजूद फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।
लेकिन इस बार माधुरी को पूरी उम्मीद है कि उन्हें इस बार जरूर लोगों का प्यार मिलेगा। गुलाबी गैंग के अलावा माधुरी साल 2010 में आई हिट फिल्म 'इश्किया' के संस्करण 'डेढ इश्कियां' में भी नजर आएंगी। 'डेढ इश्कियां' का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












