'गुलाब गैंग' सच्चाई का एक आईना..जिसमें दिखेगा हर महिला का अक्स..

सौमिक सेन की बहुचर्चित फिल्म 'गुलाब गैंग' केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि यह महिलाओं के भरोसे और बहादुरी की दास्तां है जो देश के नारियों की एक अद्भूत और सच्ची कहानी कहती है। इसलिए इस फिल्म ने महिलाओं की बहादुरी का जश्न मनाने का फैसला किया है जिसके लिए फिल्म 'गुलाब गैंग' की टीम ने एक अभियान 'बिलीव' जारी किया है।

बनारस मीडियावर्क्‍स और 'गुलाब गैंग' के संयोजन से जारी अभियान में देश भर की उन महिलाओं को अपना अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद जिंदगी में हार नहीं मानी। ऐसी 20 घटनाओं का चयन कर उन पर लघु फिल्में बनाई जाएंगी।

मालूम हो कि 7 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'गुलाब गैंग' में लीड रोल माधुरी दीक्षित और जूही चावला ने निभाया है। दोनों अभिनेत्रियों को विश्वास है कि फिल्म में उनकी भूमिका दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा कि एक कलाकार होने के नाते मेरा काम अपनी कला और अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों को प्रभावित करना है। इस अभियान (बिलीव) के जरिये मुझे आपके सामने ऐसी घटनाओं को रखने का अवसर मिला है, जो हम सब के लिए प्रेरणादायक हैं। मैं देश की सभी बहादुर महिलाओं को सलाम करती हूं।

तो वहीं जूही चावला ने कहा कि सौमिक सेन ने जब उन्हें यह भूमिका ऑफर की तो उन्हें हैरानी हुई थी कि वह पर्दे पर निगेटिव रोल कैसे कर पायेगी लेकिन फिल्म के निर्देशन में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। जूही ने कहा कि उन्होंने एक दमदार किरदार को पर्दे पर निभाने की कोशिश की है जिससे देश और समाज की महिला अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करेगी। निश्चित रूप से 'गुलाब गैंग' एक फिल्म नहीं बल्कि समाज का एक आईना है जिसमें हर महिला का अक्स दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X