माधुरी-जूही.. जवानी के दुश्मन.. बुढ़ापे के दोस्त ..वाह भाई वाह
फिल्मी दुनिया काफी अजीब है.. कौन यहां कब दोस्त बन जाये और कौन दुश्मन .. कहा नहीं जा सकता है। आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दो हसीन अभिनेत्रियों माधुरी और जूही की जिन्होंने अपने करियर की चोटी पर एक-दूसरे के साथ कभी भी काम नहीं किया लेकिन अब जब दोनों ने दोबारा से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है तो दोनों साथ-साथ एक ही फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आने वाली हैं।
माधुरी के नंबर वन सिंहासन को हिलाने वाली जूही चावला और माधुरी ने अपने हिट फिल्मी सफर में कभी भी साथ काम नहीं किया हालांकि दोनों में कभी भी कोई झगड़ा नहीं हुआ लेकिन फिर भी फिल्मी पर्दे पर दोनों की तुलना होती थी जिसका असर दोनों पर होता था। इसलिए दोनों में कभी दोस्ती भी देखी नहीं गयी। लेकिन आज दोनों का वक्त बीत चुका है। दोनो ही कमबैक की तैयारी कर रही हैं, बीते सालों के बाद दोनों पहली बार गुलाब गैंग में साथ काम कर रही हैं जिसमें पहली बार जूही ने निगेटिव करेक्टर निभाया है जबकि फिल्म की हिरोईन माधुरी दीक्षित हैं।
जूही ने माधुरी के बारे में कहा है कि वह मेरी सबसे अच्छी सहयोगी है, उनके साथ काम करके मजा आया। शायद इसके पीछे कारण यही है कि जूही भी जानती हैं कि दोनों का समय निकल चुका है, दोनो ने अपना-अपना मुकाम पा लिया है, ऐसे में अब दोनों की एक्टिंग में कुछ उन्नीस-बीस हो जाये तो भी फर्क नहीं पड़ने वाला इसलिए वो दिल खोलकर माधुरी के कसीदे पढ़ रही हैं।
जूही ने खुद कह दिया है कि शायद आगे वह कभी भी माधुरी संग काम नहीं कर पायेंगी क्योंकि ना तो उन्हें अच्छी कहानी मिलेगी और ना ही कभी ऐसा मौका मिलेगा। खैर सौमिक सेन की 7 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म गुलाब गैंग एक समाजिक कहानी कहती है जो कि एक स्माल बजट और लीक से हटकर फिल्म हैं। देखते हैं बड़े पर्दे पर फिल्म क्या कमाल करती है और माधुरी-जूही अपनी दूसरी पारियों में क्या कमाल करती हैं?


Click it and Unblock the Notifications