अब महिलाओं को पढ़ायेंगी 'गुलाब गैंग' की रज्जो
हां, हमारे पास योजनाएं हैं, लेकिन हमने अभी शुरू नहीं किया है। मैं इसके लिए इंतजार कर रही हूं। जब हम यह शुरू करेंगे तो आपको बताएंगे। अपनी ऑनलाइल डांस अकेडमी में मैं कुछ चीजें पहले से शुरू कर चुकी हूं।"
गौरतलब है की माधुरी ऑन लाइन डांस अकेडमी से रोज एक डांस स्टेप लोगों को सीखाती हैं। माधुरी इन दिनों 'गुलाब गैंग' के प्रचार में लगी हुई हैं। जिसमें वह महिलाओं के हक के लिए ही लड़ती नजर आयेंगी। फिल्म में उनका नाम रज्जो है।
'गुलाब गैंग' जूही के लिए एक चैलेंज हैं..जानिए कैसे?
फिल्म के बार में माधुरी ने कहा, "इस फिल्म में वह योद्धा है और उसका मानना है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करने की शिक्षा मिलनी चाहिए। अनपढ़ और अशिक्षित होने के कारण बहुत बार वे महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखते हैं।"
माधुरी ने कहा कि इस फिल्म को करने के दौरान ही मुझे लगा कि मुझे भी समाज की महिलाओं के लिए कुछ करना चाहिए। और मेरी नजर में शिक्षा ही एक हथियार है जिसके दम पर हर किसी की पहचान होती है। इसलिए मैंने महिलाओं को शिक्षित करने का फैसला किया है। सौमिक सेन निर्देशित फिल्म में जूही चावला भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक राजनेता के रोल में हैं उनका किरदार निगेटिव छवि वाला है। 'गुलाब गैंग' 7 मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
