सलमान की प्रेमिका बनना चाहती हैं शाहरूख कि कि.कि किरन..
इस बात का मलाल जूही को भी है। जूही ने कहा कि यह संयोग ही कहा जा सकता है कि मुझे कभी भी सलमान खान के साथ कास्ट नहीं किया गया। लेकिन जूही ने अब भी उम्मीद नहीं छोड़ी है, उन्हें पूरा भरोसा है कि अब भी शायद उन्हें पर्दे पर सलमान संग रोमांस करने का मौका मिल सकता है।
आपको बता दें कि जूही चावला ने आमिर खान और शाहरूख खान दोनों के साथ काम किया है और एक से बढ़कर ब्लाकब्लास्टर फिल्में दी हैं। आमिर-जूही की जोड़ी जहां पर्दे पर सफलता की कुंजि मानी जाती थीं वहीं दूसरी ओर शाहरूख और जूही का पेयर पर्दे पर एक नई कशिश पैदा कर देतीथी। दोनों ने साथ हिंदी सिनेमा को बेहद ही खूबसूरत फिल्में दी है। शाहरूख और जूही तो बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।
जरूर पढ़े: जूही का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
ऐसे में जूही का सलमान के साथ काम करने इच्छा जताना शायद उनके जिगरी दोस्त शाहरूख को पसंद ना आये। देखते हैं कि जूही की यह ख्वाहिश पूरी भी होती है कि नहीं।
वैसे भले ही जूही ने कभी ने सलमान संग लीड रोल ना किया हो लेकिन अपनी सुपरहिट मूवी दीवाना-मस्ताना में जूही के साथ सलमान खान गेस्ट रोल में देखे गये थे। फिल्म में सलमान खान का रोल दो मिनट का था।
फिलहाल जूही इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुलाब गैंग के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में जूही का निगेटिव रोल हैं। फिल्म में उनके सामने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं। फिल्म के निर्देशक सौमिक सेन हैं। फिल्म 7 मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












