मोटरसाइकिल पर आई गुल पनाग की बारात
अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टर्निंग 30' की असफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग ने रविवार को आखिरकार शादी कर ही ली। गुल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रिशी अटारी से शादी की है। गुल और रिषी ने हरियाणा के एक कस्बे में स्थित गुरुद्वारे में विवाह की सारी रस्में पूरी कीं।
पढ़ें - कमीने हैं दिल्ली के मर्द :गुल पनाग
गुल और रिषी ने गुरुद्वारे में शादी के बाद पंचकुला के एक होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया। रिशी एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी के लिए पहुंचे। बाराती 20 इनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे। ज्यादातर मोटरसाइकिलों को महिलाएं चला रही थीं।
विवाह समारोह में चुनिंदा मित्रों और मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। रिशी एक निजी हवाई कम्पनी में पायलट हैं। वह अमृतसर के हैं जो अब दिल्ली में रहते हैं। पनाग एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल की पुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था।
गुरुद्वारा गुल पनाग टर्निंग 30 पंचकुला ब्वॉयफ्रेंड शादी हरियाणा boyfriend gul panag gurudwara haryana marriage panchkula turning 30


Click it and Unblock the Notifications
