वाह.. सलमान के बाद उनके दोस्त KHAN को भी मिली कोर्ट से राहत!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के दबंग यानि की सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन केस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वहीं इसके साथ ही उनके दोस्त और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी गुजरात के हाईकोर्ट ने 'चिंकारा मामले' में राहत दे दी है।
बता दें, गुजरात के कच्छ में साल 2000 में ‘लगान' फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर को प्रतिबंधित चिंकारा का शिकार करते हुए दिखाया गया था। लिहाजा, वन विभाग ने 2008 में आमिर के खिलाफ चिंकारा की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।
मालूम हो, आमिर को इस केस से राहत इसी शुक्रवार मिली यानि कि जब इधर सलमान को मुंबई में जमानत मिलने की सुनवाई चल रही थी। यहां तक की सलमान की सुनवाई के पहले आमिर सलमान से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे। हम्मम.. इसे कहते हैं दोस्ती..
सलमान खान की जेल यात्रा से इनकी बजेगी बैंड
हालांकि, हिट एंड रन केस से अलग सलमान के खिलाफ दो और मुकदमे चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई इसी महीने होनी है। ये दोनों केस राजस्थान में चल रहे हैं। ये दोनों ही केस सलमान की परेशानी बढ़ा सकते हैं। सलमान पर एक आर्म्स एक्ट केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई 14 मई होनी है। जबकि, दूसरा मुकदमा है अवैध शिकार का, जिसकी सुनवाई 28 मई को होने वाली है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














