अर्पिता की शादी में शामिल guests को मिलेगी ये स्पेशल goodies!
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। आज अर्पिता दुल्हन बनेंगी और अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ सात फेरों में बंध जाएंगी। बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी प्यारी बहन की शादी को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
पूरा खान परिवार हैदराबाद पहुंच चुका है और अब धीरे धीरे बॉलीवुड सितारे भी शादी में शिरकत लेने के लिए हैदराबाद पहुंच रहे हैं। अर्पिता की शादी हैदराबाद के लग्जरी ताज फलकनुमा पैलेस से हो रही है। जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। सलमान के परिवार ने पूरे होटल को दो दिनों (18 और 19 नवंबर) के लिए बुक किया है। शादी में करीब 300 मेहमानों के शिरकत करने की संभावना है।
वहीं, खबरों के अनुसार, शादी में एक शानदार ग्रैंड केक बनवाया गया है। वहीं, शिरकत मेहमानों के लिए गिफ्ट्स की तैयारियां की गई हैं। मेहमानों को वेडिंग गिफ्ट के तौर पर दिलचस्प गुडीज मिलेगी।
अर्पिता के इस यादगार दिन को और भी यादगार बनाने के लिए उनका वेडिंग ड्रेस तैयार किया पॉपुलर ड्रेस डिजानर अबु-संदीप ने।


Click it and Unblock the Notifications












