लीजिये अब वाशिंग पाउडर बेचेंगे कुणाल खेमू...
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे मजेदार फिल्म है। 'गुड्डू की गन' में खेमू बांग्ला अभिनेत्री पायल सरकार के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। सरकार इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।
31 वर्षीय कुनाल ने यहां कहा, "मेरे ख्याल से यह मेरी अब तक की सबसे मजेदार फिल्म है। मैं कोलकाता में वाशिंग पाउडर के विक्रेता की भूमिका में हूं, जो बिहार से ताल्लुक रखता है। वह एक बिहारी की तरह उतावला है। पायल बांग्ला के प्रांतीय फिल्मोद्योग का जाना-माना चेहरा हैं। वह आशा करती हैं कि इससे बॉलीवुड में दमदार प्रवेश मिलेगा।
अपने और सोहा अली खान के रिश्ते पर खुलकर बोलने वाली कुणाल खेमू ने कहा था कि अभी वो और सोहा दोनों ही अपने करियर पर समय देना चाहते हैं और साथ यानी लिव इन रिलेशन में काफी खुश हैं, जिस दिन उन्हें शादी की कमी महसूस होगी उस दिन दोनों अपनी शादी का ऐलान कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
