दो बार शादी करने वाले भाई सैफ ने कहा सोहा 40 साल में शादी करो

सोहा अली खान अपनी फिल्मों के लेकर कम अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी चर्चित रहती हैं। उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है बावजूद इसके वह फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं। फिल्म अभिनेता कुणाल खेमू के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली सोहा ने कहा कि उनकी मां शर्मिला लगातार उनके ऊपर शादी करने का दवाब डालती रहती हैं जबकि भैया सैफ कहते हैं कि इंसान को 40 साल की उम्र में शादी करनी चाहिए क्योंकि इंसान इसी उम्र में पूरी तरह से फिट होता है।

खुद निजी जिंदगी में दो बार शादी कर चुके सैफ की यह हैरत अंगेज सलाह वाकई में काफी अजीब है। सैफ ने खुद काफी कम उम्र में अपने से 10 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी रचायी थी लेकिन दो बच्चे हो जाने के बावजूद अमृता और सैफ अलग हो गये और उसके बाद करीना कपूर जो कि सैफ से पूरे 10-12 साल छोटी हैं, से सैफ ने शादी रचा ली।

नवाब खानदान की नवाबजादी सोहा अली खान ने कहा कि वह इस साल शादी नहीं करने जा रही हैं क्योंकि अभी उनका और कुणाल दोनों का ही ध्यान पूरी तरह से करियर पर है। इसलिए अभी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले नहीं हैं, सोहा ने कहा कि हां जिस दिन मैं शादी करूंगी उस दिन मैं मीडिया को जरूर बताऊंगी क्योंकि यह मेरे लिए बड़ी बात होगी।

मालूम हो कि कुणाल-सोहा दोनों लंबे अरसे से लिव इन रिलेशन में हैं। इससे पहले सोहा ने कहा था मैं औऱ कुणाल दोनों हर पल साथ हैं, ऐसे में शादी की औपचारिकता पूरी करने की जरूरत क्या है? जिस दिन हमें लगेगा कि हमें औपचारिकता निभा लेनी चाहिए, हम निभा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X