अमित जी जैसा बनना चाहता था: शाहरूख खान
शाहरूख खान को लोग बॉलीवुड का बादशाह खान कहते हैं। नौजवान उनके जैसे बनने की कोशिश करते हैं लेकिन वो ही शाहरूख खान बॉलीवुड के मेगा स्टार यानी कि शहंशाह अमिताभ बच्चन जैसा बनना चाहते थे। यह बात खुद शाहरूख खान ने अपनी फिल्म जब तक है जान के प्रमोशन के दौरान एक टीवी चैनल पर कही।
शाहरूख ने कहा कि वो शुरू से ही अमिताभ साहब की फिल्में देखा करते थे। अमिताभ साहब का असर उनके दिल-दिमाग पर इस कदर था जिेसे वो बयां भी नहीं कर सकते हैं। अमिताभ के साथ काम करना तो मेरे लिए एक सपने जैसा था ऐसे में जब मुझे मौका मिला तो इसे मैं अपने ऊपर हुई खुदा की नेमत मानता हूं। आपको बता दें कि शाहरुख ने फिल्म 'मोहब्बतें' और 'कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है।
शायद यह अमिताभ साहब का शाहरूख पर असर ही है तभी तो शाहरूख ने अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म डॉन के रिमेक में काम किया और केबीसी में होस्ट बनें लेकिन अमिताभ तो अमिताभ है। उनकी जगह भला कौन ले सकता है इसलिए किंग खान को भी अमिताभ की फिल्मों की रीमेक में उतनी सफलता नहीं मिली। वैसे इस बात में किसी को भी कोई शक नहीं है कि अमिताभ भी किंग खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं तभी तो उन्होंने भी ऊपर वाले से दुआ मांगी है कि शाहरूख की फिल्म जब तक है जान एक बहुत बड़ी हिट हो। amitabh bachchan anushka sharma अनुष्का शर्मा अमिताभ बच्चन कैटरीना कैफ जब तक है जान शाहरूख खान jab tak hai jaan katrina kaif shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications
