तस्वीरों में जब तक है जान का ग्रैंड प्रीमियर
एक बार फिर से दिवाली पर शाहरूख खान अभिनित फिल्म जब तक है जान प्रदर्शित हुई है। फिल्म का निर्देशन दिवंगत यश चोपड़ा ने किया है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों का भावनात्मक रिश्ता हो गया है जिसका नतीजा है कि फिल्म को बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। दर्शकों का वो वर्ग जो शाहरूख खान की दीवानगी को देखकर लड़कपन से जवान हुआ है उनके लिए यह फिल्म खासी मायने रखती है।
फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले इस फिल्म का यशराज स्टूडियो में ग्रैंड प्रीमियर हुआ जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज मौजूद थे। जिसमें बच्चन परिवार से लेकर राजनीति के लोग भी शामिल हुए। फिल्म देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म की बहुत तारीफ की। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि यशराज की फिल्म जब तक है जान शानदार फिल्म है जिसे उम्मीद करता हूं कि हर दर्शक वर्ग पसंद करेगा।
जरुर देखें: इस फिल्म में शाहरूख-अनुष्का ने दौड़ाई बुलेट
स्टूडियो के एंट्री जोन में शाहरूख खुद कैट और अनुष्का के साथ मौजूद थे। रेड कार्पेट पर चलकर फिल्म देखने हर वो सितार पहुंचा जिसने कभी भी यश चोपड़ा या यशराज बैनर के साथ काम किया है।
आईये आपको तस्वीरों के जरिये दिखाते हैं कौन-कौन शामिल हुआ जब तक है जान के प्रीमियर में।


Click it and Unblock the Notifications











