किसान आंदोलन: ग्रेटा थनबर्ग ने गलती से शेयर कर दिया सीक्रेट डॉक्यूमेंट, कंगना रनौत ने कहा 'ग्लोबल पप्पू'
भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी आवाज उठाई जा रही है। पॉपस्टार रिहाना के बाद कई सेलिब्रिटी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं विश्व भर में चर्चित जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया था। हालांकि इसके साथ ही ग्रेटा ने गलती से एक ऐसा डॉक्यूमेंट शेयर कर दिया, जिसके बाद वो जमकर ट्रोल होने लग गईं।
ग्रेटा ने एक गूगल डॉक्यूमेंट शेयर किया था, जिसमें भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कार्ययोजना साझा की गई थी। इसमें किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया कैंपेन का शेड्यूल शेयर किया गया था। ग्रेटा ने तुरंत ही यह ट्विट डिलीट कर दिया.. लेकिन सबके निशाने पर आ गईं।

कंगना रनौत ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने ग्रेटा के डॉक्यूमेंट वाली एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "इस बुद्धिहीन बच्ची ने लेफ्ट के लोगों को दिक्कत में डालने के लिए बड़ी गलती कर दी है। चरणबद्ध तरीके से भारत को अस्थिर करने के इंटरनेशनल प्लान का एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट अटैच कर दिया है। सब पप्पू एक ही टीम में हैं...हाहाहा...जोकरों का पूरा झुंड है।"
मिया खलीफा ने किसानों के समर्थन में किया ट्विट, लेकिन ट्रेंड होने लग गईं सनी लियोन, मीम्स वायरल


Click it and Unblock the Notifications











