DHAMAKA: इंतजार खत्म.. सुुपरहिट कॉमेडी फिल्म- पार्ट 3.. रिलीज डेट फाइनल!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'मस्ती' के पार्ट 3.. यानि की ग्रेड ग्रैंड मस्ती की। कई दिनों से टलते टलते आखिरकार इस फिल्म को रिलीज डेट मिल ही गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेट ग्रैंड मस्ती 22 जुलाई 2016 को रिलीज होने के तैयार है। उम्मीद है इस खबर है कुछ फैंस जरूर खुश हुए होंगे क्योंकि एक खास दर्शक वर्ग को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था।
पॉपुलर सेक्स कॉमेडी फिल्म ग्रेड ग्रैंड मस्ती को सेंसर बोर्ड ने 22 कट के साथ पास किया है। फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी, विवेक ओबेरॉय, उर्वशी रौतेला, सोनल चौहान जैसी कलाकार मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
MUST READ: यहां जानें 2017 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट..
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म हिट रही थी। वहीं, साल 2013 में आई थी फिल्म ग्रैंड मस्ती.. यह भी हिट रही थी। लिहाजा, अब ग्रेट ग्रैंड मस्ती से भी फैंस को खास उम्मीद है। हालांकि इस साल अब तक सेक्स कॉमेडी फिल्में कुछ खास बिजनेस नहीं पाई हैं.. क्या कूल हैं हम-3 और मस्तीजादे फ्लॉप हो चुकी हैं।
ऐसे में ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं, देखना दिलचस्प होगा। यहां देखें बॉलीवुड फिल्मों की आने वाली पार्ट 3-


Click it and Unblock the Notifications












