#Trailer: सेक्स और कॉमेडी के लिए लड़की चाहिए....भूत हो तो भी!
ग्रेट ग्रैंड मस्ती का ट्रेलर आ चुका है और उम्मीद के मुताबिक ये उतना ही फूहड़ और अश्लील है जितनी कि उम्मीद की जा रही थी।
कुल मिलाकर मुद्दा ये है कि बॉलीवुड को सेक्स और कॉमेडी बनाने के लिए केवल एक लड़की चाहिए। अब वो भूत ही क्यों ना हो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।
[POSTER: अब अश्लील कहिए या फूहड़...सेक्स कॉमेडी मतलब...#Naughty]
ट्रेलर की शुरुआत में ही रितेश आपको ये कहते नजर आएंगे कि 2003 में तीन लड़कों पर एक लड़की का भूत सवार था, 2013 में उन्हीं तीन लड़कों पर तीन लड़कियों का भूत सवार था, आज 2016 में एक भूत इन तीन लड़कों पर सवार है।
अब पहली दो फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर चुकी हैं, देखना ये है कि इस बार की मस्ती बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है।
[ देखिए 2017 की सबसे तगड़ी ADULT कॉमेडी!]
रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर वही कॉमेडी करने की कोशिश की है जो फूहड़ और लड़कियों के तन या फिर यूं कहिए स्तन से आगे नहीं बढ़ती है।
देखना हो तो देख लीजिए फिल्म का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications

