Exclusive: ग्रैंड मस्ती में सिवाय गंदगी के कुछ और नहीं
शुक्रवार को पर्दे पर इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ग्रैंड मस्ती रिलीज हुई है जिसमें मस्ती नाम की कोई चीज नहीं है। फिल्म में दो अर्थी संवादों और अश्लील फोटो के और कुछ नहीं हैं। फिल्म मस्ती का सीक्वेल भी वैसा ही होगा यह सोचकर लोग बिल्कुल भी थियेटर ना जायें। यह कहना है उन लोगों का जिन्होंने पहले दिन का शो देखने के लिए बहुत पहले से ही टिकट खरीद कर रख ली थी।
बैंगलोर के आशीष भागर्व, सुधीर मनचांदी ने फिल्म देखने के बाद यह प्रतिक्रिया वनइंडिया को दी। इन दोनों का कहना था फिल्म पूरी तरह से चीप है। आफताब, विवेक ने तो हद से ज्यादा खराब काम किया है लेकिन रितेश देशमुख से हमें इतनी घटिया काम की कतई उम्मीद नहीं थी। केवल सेक्स को लेकर ऊबाऊ बातों से फिल्म नहीं बन जाती है। ग्रैंड मस्ती में सिवाय गंदगी के कुछ और नहीं है, हमारी तरफ से तो फिल्म सुपर फ्लॉप है।
गौरतलब है कि इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ग्रैंड मस्ती में विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी, मरयम जकारिया, सोनाली कुलकर्णी, मंजरी पडनिस, कायनात अरोड़ा, ब्रूना अब्दुल्ला और करिश्मा तन्ना ने लीड रोल किया है। फिल्म की फूहड़ता के ही वजह से ही इस फिल्म की रिलीज पर देश के कुछ हिस्सों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आईये जानते हैं कि क्या कहना है समीक्षकों का इस फिल्म के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications











