क्यूट गोविंदा की बोल्ड बेटी, हॉट सीन से पापा को no problem
मुंबई : बॉलीवुड में गोविंदा की फिल्में एक के बाद एक आ रहीं हैं हालांकि वे लीड रोल में नहीं हैं फिर भी वह इससे काफी खुश हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी आने वाली पहली फिल्म "किल दिल" है जबकि दूसरी फिल्म "हैप्पी एंडिंग" है. दोनों फिल्मों को लेकर गोविंदा काफी उत्साहित हैं। फिल्म के गाने रिलीज किए जा चुके हैं जो लोगों की जुबान पर हैं।
यही नहीं वह अपने बच्चों की सफलता से भी काफी खुश हैं। एक ओर जहां गोविंदा का बेटा एक्टिंग सीख रहा हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी नर्मदा भी अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाली हैं। नर्मदा ने तो अपनी पहली फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दरअसल नर्मदा सेकंड हैंड हसबेंड नाम की फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं और खबरों की मानें तो फिल्म में नर्मदा का काफी बोल्ड अवतार है।
गोविंदा ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा कि नर्मदा के बोल्ड सीन को लेकर मैं पजेसिव नहीं हूं क्योंकि लड़कियों में बहुत दिमाग होता है और वह अपना अच्छा-बुरा खूब समझती हैं। इसलिए पज़ेसिव होकर उनकी रचनात्मकता पर रोक नहीं लगानी चाहिए।
गोविंदा ने कहा कि एक पिता होने के नाते मैं अपनी बेटी पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाना चाहता और अगर वह बोल्ड सीन भी करेंगी तो मुझे कोई एतराज नहीं है।
अब ऐसे में देखना है कि क्या नर्मदा अपने पिता की तरह बॉलीवुड में कुछ कमाल कर पातीं हैं या उनका करियर अन्य अभिनेता पुत्र-पुत्रियों की तरह ध्वस्त हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












