'कुरता फाड़ के' के बाद गोविंदा लौटे 'जी फाड़ के'
मुंबई। अगर आप को 90 के गोविंदा से प्यार है तो वापस से उसी मोड में आ जाइये। कुरता फाड़ के गाने से तहलका मचा देने वाले गोविंदा अपने पुराने अंदाज़ में वापस आ गए हैं। जी हां और वो भी उसी कुरता फाड़ के अंदाज़ में। इस पर गोविंदा नाचे हैं 'जी फाड़ के'।

सैफ अली खान और इलियाना डि क्रूज के बोल्ड सीन्स की वजह से चर्चा में आई फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' का गोविंदा के चुलबुलेपन से भरा यह गाना रिलीज हो गया है। ठुमकते गोविंदा के सीन्स वाला ये गाना है 'जी फाड़ के'।
ये आपको नाइंटीज के कुर्ता फाड़ दिनों की याद दिला देगा। इस गाने को आवाज दी है दिव्या कुमार और शैफाली ने। बोल लिखे हैं आशीष पंडित ने और म्यूजिक है सचिन जिगर का। गाने में गोविंदा के अलावा फिल्म का लीड पेयर यानी सैफ और इलियाना भी नजर आएंगे।
तो बस आप भी इस गाने को देखिए और गोविंदा युग की सैर कर लीजिए-
<iframe width="640" height="390" src="//www.youtube.com/embed/l5UK_bAOsEc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
govinda happy ending saif ali khan ileana dcruz गोविंदा इलियान डी क्रूज़ सैफ अली खान जी फाड़ के हैप्पी एंडिंग


Click it and Unblock the Notifications