वरुण धवन ने दी ओरिजनल 'कुली नंबर 1' को जन्मदिन की बधाई, गोविंदा ने दिया ये जवाब
21 दिसंबर को बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने विश किया, जिनमें से एक वरुण धवन भी थे। लंबे समय से वरुण के पिता डेविड धवन और गोविंदा के बीच अनबन की खबरें आती रहती हैं। लेकिन खास बात है कि वरुण ने जन्मदिन की बधाई दी और गोविंदा ने जवाब भी दिया।
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर गोविंद को जन्मदिन विश करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे टू ओरिजिनल कुली नंबर 1.. इसके साथ वरुण ने फ़िल्म की शूटिंग की एक फोटो भी शेयर की, जिसमें गोविंदा और डेविड साथ दिखायी दे रहे थे। वरुण धवन के पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए गोविंदा ने लिखा- थैंक यू बेटा..

गोविंदा और वरुण धवन के बीच इन प्रतिक्रियाओं को देख फैंस बेहद खुश हैं। गोविंदा और डेविड धवन ने अस्सी और नब्बे के दशक में कई हिट फ़िल्मों में काम किया था। लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए। गोविंदा इस बारे में बयान भी दे चुके हैं।
'कंगना रनौत को भी अपने बात कहने और ट्विटर अकाउंट रखने का पूरा अधिकार है' - बॉम्बे हाई कोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











