''गोविंदा ने मेरे डैड को बिगाड़ दिया है''
[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में वरुण धवन फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रमोशन के लिए रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' के सेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने खुलेआम कहा कि सुपरस्टार गोविंदा ने उनके डैड को बिगाड़ दिया है।

बता दें, गोविंदा इस शो में बतौर जज शामिल हैं। लिहाजा, वरुण और फिल्म एबीसीडी-2 की उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर शो के सेट पर गोविंदा से मिले।
शो के दौरान वरुण ने 'मैं तेरा हीरो' फिल्म की शूटिंग के दौरान घटी एक घटना शेयर की। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। वरुण ने बताया कि 'गोविंदा के साथ काम करने के बाद पिता उनके काम से संतुष्ट नहीं हुए और 'मैं तेरा हीरो' के ज्यादातर शॉट के बाद वह कहते कि....गोविंदा इस तरह नहीं करता।'
वरुण ने कहा, 'गोविंदा सर ने मेरे डैड को बिगाड़ दिया है। एक एक्टर के रूप में उनके स्तर पर पहुंचना बहुत मुश्किल है। मेरे डैड उसी जुनून की उम्मीद करते हैं, जो गोविंदा जी अपनी अदाकारी और डांस में लाते हैं।'
बता दें, वरूण ने कहा है कि फिल्म एबीसीडी-2 का एक हिस्सा गोविंदा को डेडिकेट किया गया है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














