आम लोगों के लिए है 'गोरी तेरे प्यार में'.

एक बार फिर से बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना करीना कपूर चर्चा में है वजह है उनकी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में'..। फिल्म में एक गांव की लड़की का रोल निभा रहीं करीना इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित है। दबंग 2 के फेविकोल सांग और सत्याग्रह में यासमीन के किरदार को मिले अच्छे रिस्पांस से करीना खासी खुश हैं। उन्हें पूरा भरोसा हो गया है कि शादी के बाद भी उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है।

फिल्म गोरी तेरे प्यार में...के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से आम दर्शकों के लिए है। उन्होंने कहा कि 2012 में प्रदर्शित हुई उनकी और इमरान की 'एक मैं और एक तू' से अलग 'गोरी तेरे प्यार में' आइटम गीतों से भरपूर व मजेदार फिल्म है। मालूम हो कि इमरान-करीना की फिल्म 'एक मैं और एक तू' एक फ्लॉप फिल्म थी।

इमरान की तारीफ करते हुए करीना ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा रहा क्योंकि मैंने उनके साथ 'एक मैं और एक तू' भी की थी। वह बहुत खास फिल्म थी। उसमें अंग्रेजी भाषा भी थी। वह आम दर्शकों के लिए नहीं थी। लेकिन यह फिल्म उससे बिल्कुल अलग और आम दर्शकों की फिल्म है।"इसमें तीन से चार आइटम गीत हैं, जो हर किसी को पसंद आएंगे।

गौरतलब है कि करण जौहर निर्मित फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में'. को करण ने पुनीत की रीयल लवस्टोरी बताया है।फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग गुजरात के भुज में हुई है। फिल्म को शूट करते समय करीना के पैर में चोट भी आयी थी। फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। फिल्म की डबिंग होना बाकी है। अक्टूबर से फिल्म का प्रमोशन शुरू हो जायेगा।
'गोरी तेरे प्यार में' 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X