गोरी तेरे प्यार में: फिर पर्दे पर पुनीत की लवस्टोरी
एक बार फिर से बॉलीवुड के हैंडसम प्रोड्यूसरों में से एक पुनीत मल्होत्रा चर्चा में हैं। कारण है उनकी आने वाली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' जिसे प्रोड्यूस कर रहा है धर्मा प्रोडक्शन। फिल्म एक लवस्टोरी है जिसमें फिल्म का हीरो (इमरान) गांव की लड़की (करीना) के प्यार में गिरफ्तार हो जाता है और उसे पाने के लिए अमेरिका के पढ़े-लिखे लड़के को गांव में आना पड़ता है।
फिल्म की कहानी बताते-बताते फिल्म के निर्माता करण ने कहा कि यह एक रियल स्टोरी है जो कि पुनीत के ही साथ घटी है। उन्हें भी किसी गांव की गोरी से प्यार हुआ था जिसे कि वह पा नहीं पाये। करण ने कहा, "उसने इस लड़की का पीछा करने की कोशिश की, उसको लुभाने के लिए उसने देश के कुछ भागों को पार भी किया। वह अब शादीशुदा और दो बच्चों की मां है।"
वैये यह कोई पहला मौका नहीं है कि पुनीत की फिल्म को उनकी लवस्टोरी कहकर प्रचारित किया जा रहा हो, इससे पहले इमरान खान और सोनम कपूर की फिल्म आई हेट लवस्टोरी को भी यही कहकर प्रचारित किया गया था। वो पिक्चर तो बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी।
देखते हैं इस बार की पुनीत की प्रेम कहानी कितना दर्शकों को लुभाती है। जबकि इस बार तो पुनीत को करीना कपूर खान और करण जौहर दोनों का साथ मिल रहा है? गोरी तेरे प्यार में' 22 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
आगे की खबर स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications











