विद्या की मेंहदी में दुल्हन जैसी लगीं रेखा..
कल विद्या हमेशा-हमेशा के लिए सिद्धार्थ राय कपूर की पत्नी बन जायेंगी। इसके लिए बस अब चौबिस घंटे से भी कम का वक्त रह गया है।परसों संगीत के फंक्शन के बाद कल रात मेंहदी की रस्म हुई। जो कि संगीत की ही तरह करीबी मित्रों की मौजूदगी में संपन्न हुई। लेकिन इस मेंहदी की रस्म में वो चेहरा भी दिखा जो कि आम तौर पर शादियों के समारोह से काफी दूर रहता है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रेखा की जो खुद विद्या की मेंहदी की रस्म में पहुंची थी।
हरे रंग की गुलाबी बार्डर की साड़ी और खुले बाल में रेखा खुद किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। तो वहीं विद्या बालन ने पीले रंग की कामवाली बंगाली साड़ी पहन रखी थी। माथे पर मोतियों का मांग टिका लगाये विद्या बेहद ही सुंदर लग रही थीं। विद्या ने पूरे हाथ में मेहंदी लगाने की जगह सिर्फ अपनी हथेलियों पर ही मेहंदी लगवायी। मालूम हो कि रेखा को अपना आदर्श मानने वाली विद्या अक्सर रेखा की ही तरह के गेटअप में नजर आती हैं।
हमेशा अपने रिश्ते पर चुप रहने वाले विद्या और सिद्धार्थ 11 दिसंबर को संगीत समारोह में पहली बार मीडिया के सामने आये और गर्मजोशी से लोगों से मुखातिब हुए। दोनों लोग शुक्रवार को चेंबूर के मंदिर में शादी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
