Pictures: विद्या के हाथों में सजी सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी
करीना कपूर की शादी की खबरें खत्म हुईं तो अब विद्या बालन की शादी सुर्खियां बनाने लगीं। विद्या बालन की शादी जो कि 14 दिसंबर को होने वाली है उसे लेकर लोग इतने उत्साहित हैं कि वो इस शादी से जुड़ी एक एक खबर को सुनना और जानना चाहते हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि विद्दा ने अपने संगीत में क्या पहना, उनकी मेंहदी कैसी रची, उनके गेस्ट कौन कौन थे, उन्होने ज्वैलरी क्या पहनी? संगीत की बात की जाए तो आपको पता चल गया होगा कि कल यानी 13 दिसंबर को विद्या की संगीत सेरमनी हो गयी और साथ ही अब विद्या के हाथों में सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी भी रच गयी। अब सिर्फ 24 घंटो का और इंतजार है और फिर विद्या बालन सिद्धार्थ की हो जाएंगी।
सिद्धार्थ रॉय कपूर जो कि यूटीवी के सीईओ हैं के साथ विद्या बालन की शादी होगी कल यानी 14 दिसंबर को चेंबूर के मंदिर में शादी करेंगे। शादी का रिसेप्शन होगा चेन्नई में। यूं तो विद्दा एक तमिलियन हैं लेकिन विद्दा का संगीत और मेंहदी पंजाबी स्टाइल मे हुई। इस फंक्शन में विद्दा ने सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा बंगाली स्टाइल में डिजाइन की गयी खूबसूरत पीले रंग की साड़ी पहनी थी। उनकी ज्वैलरी बेहद खूबसूरत थी जो कि मोतियों और खूबसूरत पत्थरों से बनी थी।
विद्या की ज्वैलरी की सबसे खास बात थी रत्न चूर। उन्होंने अपनी पांचो उंगलियों में पांच रिंग पहनी थीं और साथ ही उनसे जुड़ी हुई चेन उनकी चूड़ियों से बंधी थी। विद्या का हेयर स्टाईल भी कमाल का था। जो कि सिंपल होते हुए भी काफी खूबसूरत दिख रहा था। उनकी सेरमनी में रेखा भी शामिल हुई थीं जिन्होंने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी थी जिसका गुलाबी रंग का बॉर्डर था।
आइये दिखाते हैं विद्दा की मेंहदी सेरमनी की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











