गुड न्यूज़ 1st Day 1st Show: अक्षय कुमार- करीना कपूर की फिल्म को फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर
अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज़' आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म सही मायने में क्रिसमस धमाका मानी जा रही है। फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, फैंस भी फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंच चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। फैंस की मानें तो फिल्म ब्लॉकबस्टर है। सुबह के शोज में फिल्म को लगभग 25 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी मिली है, जबकि शाम के शोज में यह आंकड़ा और भी ऊपर जाने वाला है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म 15 करोड़ से ऊपर की ही ओपनिंग देगी।

दबंग 3 के बाद अब बॉक्स ऑफिस को गुड न्यूज से ही उम्मीदें हैं। केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 3 के बाद इस साल यह अक्षय कुमार की चौथी 100 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बेहद उत्साह है, जो फर्स्ट शो के बाद उनकी प्रतिक्रिया में भी साफ है।
गुड न्यूज़ फिल्म रिव्यू- चेहरे पर मुस्कान, दिल में ढ़ेर सारा प्यार छोड़ जाएगी ये 'गुड न्यूज़'


Click it and Unblock the Notifications