गुड न्यूज़ फिल्म रिव्यू- चेहरे पर मुस्कान, दिल में ढ़ेर सारा प्यार छोड़ जाएगी ये 'गुड न्यूज़'
निर्देशक- राज मेहता
कलाकार- अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ
जब डॉक्टर जोशी दोनों बत्रा जोड़े को बताते हैं कि स्पर्म मिक्स अप हो गया है, एक किरदार आवेगवश बोलता है- "अरे गाने हैं जो मिक्स कर दिया".. इसी तरह से हल्के फुल्के संवाद और दिलचस्प किरदारों से सजी है फिल्म 'गुड न्यूज़'। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म निश्चित तौर पर साल का परफेक्ट अंत है। 2018 में धर्मा प्रोडक्शन ने 'सिंबा' के साथ दर्शकों को साल का शानदार अंत दिया था और 2019 में 'गुड न्यूज़' के साथ। हालांकि फिल्म में कुछ बातें हैं जो चुभती हैं, खासकर adoption (गोद लेना) को लेकर बोले गए सभी संवाद। आईवीएफ को दर्शकों के दिमाग तक पहुंचाने के लिए adoption को गलत बताना कतई सही नहीं है.. और निर्माता- निर्देशक को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications