'गुंडे' ने कमाए 100 करोड़, दिल में बजी घंटी टन, टन, टन
जी हां , यशराज प्रोडक्शन के लोग शायद आज कल यही गाना गा रहे हैं क्योंकि उनली लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'गुंडे' सौ करो़ड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कहती है कि फिल्म गुंडे ने अब तक देशी और विदेशी धरती को मिलाकर 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
14 फरवरी को रिलीज हुई आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'गुंडे' ने अपने ओपनिंग विकेंड में ही 43.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी जिसके बाद उम्मीद जतायी जा रही थी कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और उसने वो आंकड़ा पार भी कर लिया।
गुंडे दर्शकों का रिव्यू- दिल है प्यार से भरा लेकिन तेवर हैं गुंडों वाले!
गौरतलब है कि गुंडे 1970 के दौर में दोस्तों बाला और बिक्रम की दोस्ती की कहानी है, जिसे क्रमश: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने निभाया है।
और एक खास बात इस फिल्म से जुड़ी हुई है और वो यह है कि यही वो फिल्म है जिसकी कहानी यश चोपड़ा ने अंतिम बार सुनी थी और ओके किया था। इसलिए निर्देशक अली अब्बास ने फिल्म की शुरूआत के साठ सेकंड यश चोपड़ा को ही समर्पित किया है।
gunday arjun kapoor ranveer singh priyanka chopra bollywood yash chopra गुंडे अर्जुन कपूर रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड यश चोपड़ा


Click it and Unblock the Notifications
