गुंडे दर्शकों का रिव्यू- दिल है प्यार से भरा लेकिन तेवर हैं गुंडों वाले!
अब फिल्म की कहानी की गहराई में नहीं जाते हैं क्योंकि फिल्म देखने से पहले ही फिल्म के क्लाइमेक्स के बारे में बता कर हम आप सभी लोगों का जिन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है मज़ा खराब नहीं करना चाहते हैं। तो बात करते हैं दर्शकों की राय की। गुंडे फिल्म देखकर आईं सोनिया का कहना है गुंडे फिल्म में दोनों गुंडे बहुत ही प्यारे हैं और उनसे तो किसी को भी प्यार हो जाए। उनका दिल है प्यार भरा लेकिन तेवर हैं गुंडों वाले। मुझे वैलेंटाइन डे पर अपना वैलेंटाइन मिल गया इन गुंडों में। आई एम सीरियसली इन लव विद अर्जुन। सोनिया जी को तो अर्जुन कपूर से प्यार हो गया और वैलेंटाइन डे उन्होंने अपने प्यार के साथ तीन घंटे सिनेमाहॉल में मना लिया। लेकिन कुछ लोग बहुत ही निराश भी हैं।
अंकिता जो कि गुंडे फिल्म अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ देखने आईं थीं उनका कहना है वैलेंटाइन डे पर गुंडे फिल्म रिलीज करके सारा मजा ही खराब कर दिया। अरे गुंडे फिल्म देखकर तो यूं लग रहा था कि जैसे हम फ्रैंडशिप डे मनाने आएं हों। रोमांस के नाम पर सिर्फ एक गाना और थोड़ा मस्ती दिखाना काफी नहीं है। अंकिता के अलावा सुप्रिया का भी यही मानना है कि उन्हें गुंडे फिल्म कहीं से भी अपीलिंग नहीं लगी। फिल्म को 70 के दशक का दिखाने के चक्कर में सिर्फ पुराने हीरोज को ही कॉपी करके रख दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












