अच्छी खबर! कार्तिक आर्यन का कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव, कहा- '14 दिनों का वनवास खत्म'

दो हफ्तों तक क्वारंटीन रहने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने हेल्थ अपडेट दिया है। अच्छी खबर है कि कार्तिक का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है। इस बात की जानकारी ख़ुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। इधर अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और विकी कौशल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो माइनस का साइन दिखाते नज़र आ रहे हैं। इसका मतलब है 'नेगेटिव'। फोटो शेयर करने के साथ एक्टर ने लिखा, "नेगेटिव...14 दिन का वनवास खत्म, अब काम पर वापस लौटा जाए"..

Kartik Aaryan

गौरतलब है कि 22 मार्च को सोशल मीडिया पर ही कार्तिक ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक्टर ने फैंस से अपील की थी कि उनके लिए दुआ करें। कार्तिक के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके 'भूलभुलैया' को-स्टार्स कियारा आडवाणी और तब्बू और बाकी के टीम मेंबर्स का भी टेस्ट करवाया गया था। साथ ही फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी।

अक्षय कुमार हेल्थ अपडेट- अस्पताल में भर्ती हुए सुपरस्टार, कहा- 'उम्मीद है जल्द ही घर वापस लौट आउंगा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X