कुरूप हूं तो क्या एक्टर तो हूं: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बावजूद इसके वो लोगों को पसंद आते हैं क्योंकि उनकी एक्टिंग में दम है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आप अच्छे लगते है.. मात्र से ही आप सफल अभिनेता नहीं बन सकते हैं। आपको सफलता पाने के लिए अच्छा अभिनय आना चाहिए।
Exclusive: धनुष जैसे प्लेन लुक वाले ही हिट होते हैं
39 वर्षीय नवाजुद्दीन ने बुधवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई में फिल्म क्लब समारोह में कहा, "लोग कहते हैं, 'ओह वह कितना आकर्षक है। मुंबई जाओ और तुम एक अभिनेता बन जाओगे।' यकीनन वह एक नायक बन सकता है! लेकिन एक कलाकार बनना बहुत मुश्किल है।"
सफलता पाने के लिए अच्छा अभिनय आना चाहिए
कई लोगों का मानना है कि सुंदर दिखने और अभिनय की जन्मजात प्रतिभा से एक बेहतरीन अभिनेता का निर्माण होता है, लेकिन अपने काम के लिए प्रशंसा पाने वाले नवाजुद्दीन का कहना है कि अच्छा प्रशिक्षण और अभ्यास, कलाकारों को आम से कुछ खास बना सकता है।
उन्होंने कहा, "बहुत से लोग कहते हैं कि आप जन्मजात अभिनेता हो, लेकिन मेरे अनुसार, अभिनेता बनाए जा सकते हैं। अगर मेरे जैसा अनाकर्षक आदमी एक अभिनेता बन सकता है तो यकीनन ट्रेनिंग और अभ्यास जिससे मैं गुजरा, इसकी वजह है।"
नवाजुद्दीन आखिरी बार 'द लंच बॉक्स' और 'मिस लवली' फिल्म में दिखे थे। वह जल्द 'माउंटेन मैन', 'घूमकेतु' और 'किक' फिल्म में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों लोगों को वोट देने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया और कहा कि वो लोगों के शुक्रगुजार हैं जिनके प्यार ने उन्हें सफल बनाया।


Click it and Unblock the Notifications












