फूहड़ और बकवास है जोम्बिज
शुक्रवार को पर्दे पर कृष्णा डीके, राज नादिमोरू निर्देशित फिल्म गो गोवा गॉन पर्दे पर पहुंची है। फिल्म चूंकि नौजवान पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनायी गयी है इसलिए वनइंडिया ने नौजवान पीढ़ी से इस फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए बात की।
फिल्म का पहला शो देखकर बाहर निकले दिल्ली के राहुल श्रीवास्तव जिनकी उम्र 27 साल है,ने वनइंडिया से कहा कि फिल्म महाबकवास है, जोम्बिज को फूहड़ की चाशनी में नहलाया गया है, जिसे देखकर मुझे अच्छा नहीं लगा। मुझे तो फिल्म अच्छी नहीं लगी।
जबकि वहीं मुंबई की 26 साल की सपना अवस्थी ने भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। सपना ने कहा कि फिल्म में काफी कुछ ऐसा दिखाया गया है जो कि असंभव सा है। मुझे भी फिल्म अच्छी नही लगी।
आपको बता दें कि सैफ अली खान निर्मित फिल्म गो गोवा गॉन में सैफ अली खान, कुणाल खेमू , वीर दास, आनंद तिवारी, पूजा गुप्ता लीड रोल में हैं। फिल्म भटके हुए नौजवानों पर आधारित है।
फिल्म में दिखाया गया है कि मार्डन बनने के चक्कर में किस तरह हमारी नौजवान पीढ़ियां जोम्बिज के चपेट में आ रही है। फिलहाल यह तो कुछ दर्शकों की प्रतिक्रिया है जो कि हमने आपको बतायी, अभी बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आना बाकी है, तब ही साफ-साफ पता चल पायेगा कि फिल्म अच्छी है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












