समीक्षा: महाअजीब हैं 'गो गोवा गॉन' के जोम्बिज
फिल्म : गो गोवा गॉन
कलाकार : सैफ अली खान, कुणाल खेमू , वीर दास, आनंद तिवारी, पूजा गुप्ता
निर्माता : किशोर लुल्ला, सैफ अली खान
निर्देशक : कृष्णा डीके, राज नादिमोरू
गीत : सचिन-जिगर
समीक्षा: इन दिनों बॉलीवुड में प्रयोग पर प्रयोग हो रहे हैं। इसी नये प्रयोग की देन है आज की रिलीज फिल्म गो गोवा गॉन। जो कि अपने आप में अनोखी और अजीब है। फिल्म के निर्देशक कृष्णा डीके, राज नादिमोरू ने मजेदार ढंग से एक कड़वी सच्चाई लोगों के सामने पेश की है। आज का युवा वर्तमान में जीता है, उसके पास कामयाबी तो है लेकिन अपनी गलत आदतों की वजह से भविष्य नाम की कोई चीज नहीं है। जिसके कारण वह मुसीबतों में फंसता चला जाता है।
फिल्म गो गोवा गॉन भी यही कहती है। जिसे मजेदार ढंग से पेश करने की कोशिश की गयी है। पहली बार बार हिंदी सिनेमा के पटल पर जोम्बिज दिखायी देगे। जो कि जिंदा लाश होते हैं। जो खून पीते हैं। लेकिन डायरेक्टर कृष्णा डीके, राज नादिमोरू के जोम्बिज नाचते भी, गाते भी हैं और तो और लोगों के साथ रोमांस भी करते हैं। जिसके लिए आप कृष्णा डीके, राज नादिमोरू के सोच की तारीफ कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने एक डरावनी चीज को मजेदार बना दिया है।
तो वहीं फिल्म में एक्टिंग अगर किसी ने की है तो वह है आनंद तिवारी जिसे शायद कृष्णा डीके, राज नादिमोरू ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। बावजूद इसके फिल्म में आंनद ने ही बाजी मारी है जबकि कुणाल खेमू , पूजा गुप्ता औऱ वीर दास ने कुछ खास नहीं किया है। तीनों ही औसत रहे हैं। फिल्म में आनंद तिवारी के बाद नंबर आता है अभिनेता सैफ अली खान का। जिनका रोल फिल्म में कम है लेकिन जितना है उतने में वो छा गये हैं।
संगीत ऐसा नहीं है जिसे याद किया जाये फिर भी ब्लडी मंडे तू मेरा खून चूस ले.. लोगों को अच्छा लग रहा है। गोवा के दृश्यों को सुंदरता से फिल्माया गया है तो वहीं जोम्बिज का एक्शन काफी अच्छा है। जिसे देखकर लोग डरेंगे भी, हंसेंगे भी और चिल्लायेंगे भी। संवादों में काफी खुलापना है तो गाली-गलौज का भी इस्तेमाल बखूबी किया गया है।कुल मिलाकर सैफ अली खान निर्मित फिल्म गो गोवा गॉन अनोखी नहीं अजीब है।
कहानी: गो गोवा गॉन तीन दोस्तों कुणाल खेमू , वीर दास, आनंद तिवारी की कहानी है। जो काम के बोझतले काफी परेशान रहते हैं। तीनों को लगता है कि नशा करना और मौजमस्ती करना ही आज का फैशन और तरक्की है। मंडे आने पर भी उनका वीकेंड का हैंगओवर नहीं उतराता है। इसी बीच एक लड़की को इंप्रेश करने के चक्कर में तीनों गोवा चले जाते हैं। जहां वह एक रेव पार्टी में पहुंच जाते हैं। तीनों ड्रग्स लेते हैं। लेकिन जब नशा सुबह उतरता है तो देखते हैं कि उनके आस-पास के लोग जोम्बिज में अवतरित हो चुके हैं,यहां तक कि वह लड़की भी जिस पर तीनों फिदा थे। तीनों के पीछे लड़की खून चूसने के लिए दौड़ पड़ती है। तीनों अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं। तीनों की जान बचाने में मदद करते हैं सैफ अली खान। जो कि ड्रग्स माफिया बने हैं।
आईये आपको दिखाते हैं फिल्म की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











