''गो गोआ गॉन 2'' की फाइनल घोषणा, रिलीज डेट भी तय- 2021 में इन फिल्मों का रहेगा धमाका
साल 2013 में आई जॉम्बीज़ पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'गो गोआ गॉन' भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा ना चली हो, लेकिन बेहद पॉपुलर रही। फिल्म के कंटेंट को सराहा गया। जिस वजह से निर्माताओं ने अब इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विज़न। गो गोआ गॉन 2 की शूटिंग सितंबर 2020 से शुरु होगी और फिल्म 2021 मार्च में रिलीज होगी।
खास बात है कि फिल्म की कहानी जहां पर खत्म हुई थी, सीक्वल बिल्कुल वहीं से शुरु होगी। यानि की तीनों दोस्त हार्दिक, लव और बनी.. बोरिस (सैफ अली खान) के साथ द्वीप से किसी तरह वापस गोआ पहुंचते हैं.. लेकिन वहां का दृश्य देखकर हैरान रह जाते हैं।

कोई शक नहीं कि इस सीक्वल को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। जॉम्बी पर बनी यह कॉमेडी फिल्म काफी दिलचस्प रही थी। बहरहाल, गो गोआ गॉन ही नहीं.. बल्कि 2021 में कई बॉलीवुड फिल्मों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर वरुण धवन की फिल्म 2021 में आने वाली है। यहां देंखे 2021 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट-
''एवेंजर्स एंडगेम'' निर्देशकों की अगली प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा- देंखे निक जोनस की प्रतिक्रिया


Click it and Unblock the Notifications











