''एवेंजर्स एंडगेम'' निर्देशकों की अगली प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा- देंखे निक जोनस की प्रतिक्रिया
इधर भारतीय फैंस प्रियंका चोपड़ा की अगली बॉलीवुड फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। उधर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी अगली हॉलीवुड वेब सीरिज साइन कर ली है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अमेजॉन के लिए एक थ्रिलर वेब सीरीज में काम करने जा रहे हैं, जिसका नाम है सिटाडेल। एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं। यह एक मल्टी स्टारर सीरीज होगी और दोनों यूएस के मदरशिप एडिशन में नजर आएंगे। बता दें, रिचर्ड मैडेन को बॉडीगॉर्ड और गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर के रूप में जाना जाता है।
कोई शक नहीं कि प्रियंका चोपड़ा फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित होंगे। फिलहाल सीरिज से जुड़ी ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की गई है। लेकिन प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है। निक जोनस ने भी प्रियंका को इस नई शुरूआत के लिए बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications











