अकबर के बाद 'मोहन-जोदड़ो' की कहानी में रितिक रोशन
बॉलीवुड के हीरो रितिक रोशन और डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर फिल्मी दुनिया को वो लोग हैं जो लीक से हटकर काम करते हैं। पीरियड मूवी बनाने वाले आशुतोष एक बार फिर से रितिक को लेकर एक पीरयड मूवी बनाने जा रहे हैं जिसका नाम है 'मोहन-जोदड़ो'।
जिसमें एक लवस्टोरी होगी, इस बात के बारे में बात करते हुए कहा कि आशुतोष ने कहा, "और मैं जो प्राचीन दुनिया रच रहा हूं, उसमें रितिक के प्रमुख भूमिका निभाने से उत्साहित हूं..मैं बहुत खुश हूं कि हम 'मोहन जोदड़ो' के इस महाकाव्य रोमांस को बताने के लिए एकजुट हुए हैं। इस फिल्म में रितिक की प्रेमिका क्या होगी, इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरी रफ्तार से चल रहा है और वर्ष 2014 में इसकी शूटिंग शुरू होनी है। मालूम हो कि आशुतोष गोवारीकर और रितिक रोशन ने साथ में 'जोधा अकबर' नाम की फिल्म की थी जो कि काफी विवादों में फंस गयी थी लेकिन बावजूद इस फिल्म ने सफलता हासिल की थी और कई अवार्ड अपने नाम किये थे।
इसलिए इस बार भी रितिक और आशुतोष से एक धमाके की उम्मीद है, देखते हैं कि दोनों कितना लोगों की उम्मीद पर खरा उतरते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
