करण के स्टूंडेंट की बकवास कॉपी है 'गिप्पी'
शुक्रवार को पर्दे पर सोनम नायर की फिल्म गिप्पी ने दस्तक दी है। फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पांस तो नहीं मिला लेकिन फिर भी समीक्षकों ने फिल्म को पास कर दिया है। फिल्म देखकर लौटे लोगों से वनइंडिया ने बात की तो हैरतअंगेज जवाब मिले।
बैंगलोर में गर्मी की छुट्टियां बिताने आये एक उत्तर भारतीय परिवार ने कहा कि उन्हें लगा था कि यह फिल्म बच्चों के लिए हैं, लेकिन सोनम नायर ने फिल्म में जो बच्चे दिखाये हैं,उन्हें देखकर तो लगता है कि ऐसे बच्चे तो बड़ों के भी नाक काट देंगे।
मुझे अफसोस हुआ कि मैंने अपनी 13 साल की बेटी को यह फिल्म दिखाया। उसके मन भी अब वैसे ही स्कूल में पढने की इच्छा जागृत होगी जैसा फिल्म में हैं, जहां बच्चे पढ़ाई छोड़कर सब करते हैं।
तो वहीं मुंबई की आशा भारती ने कहा कि अभी पिछले साल मैंने करण जौहर की फिल्म स्टूंडेंट ऑफ द ईयर देखी थी, मुझे तो गिप्पी देखकर हर जगह वहीं फिल्म याद आ रही थी, फर्क बस इतना है कि करण जौहर के स्टूडेंट कॉलेज में पढ़ते थे और सोनम नायर के बच्चे स्कूल में। फिल्म ने मुझे निराश किया।
आपको बता दें कि महिला निर्देशिका सोनम नायर की फिल्म शुक्रवार को पर्दे पर पहुंची हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म में रिया विज औऱ दिव्या दत्ता ने मुख्य रोल निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications












