सिर्फ सेक्स, पीरियड, वैक्सिंग... की बात करती है टीनेज गिप्पी
फिल्म: गिप्पी
निर्देशन: सोनम नायर
बैनर: धर्मा प्रोडक्शन
निर्माता: करन जौहर, हीरू जौहर
कास्ट: रिया विज, ताहा शाह, दिव्या दत्ता, जयती मोदी, दूर्वा त्रिपाठी, पंकज धीर, अरबाज किदवई, आदित्य देशपांडे।
स्टार: 2/5
समीक्षा: करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म गिप्पी पर चर्चा करने से पहले हम एक लाइन में फिल्म का संदेश आपको बताना चाहेंगे। यह संदेश है- टीनेजर्स के लिये स्कूल सिर्फ सेक्स और लवमेकिंग पर चर्चा करने के लिये बने हैं। यह फिल्मी ड्रामा भारत के उभरते हुए कल्चर की तस्वीर प्रस्तुत जरूर करता है, लेकिन कहीं न कहीं उस वर्ग को ऐसे माहौल की ओर आकर्षित भी करता है, जो अभी भी भारतीय संस्कृति की आबो-हवा में पल-बढ़ रहे हैं।
निर्माता कहते हैं कि यह फिल्म टीनेजर्स ही नहीं बल्कि हर उम्र के लिये बनी है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि जो संवाद इस फिल्म में प्रयोग किये गये हैं, वो हाई क्लास परिवारों में भी नहीं होते। संवादों में टीनेजर लड़की के शारीर में होने वाले परिवर्तनों पर खुलकर चर्चा की गई है। पीरियड यानी मासिक धर्म की बात करते वक्त कोई भी हिन्दुस्तानी लड़की चार बार झिझकती है, इस फिल्म ने यह झिझक तोड़ दी। खैर स्वास्थ्य की दृष्टि से यह ठीक है, लेकिन बात जब वैक्सिंग और स्तनों के आकार की आती है, तो अगर कोई पिता अपनी बेटी के साथ फिल्म देख रहा है, तो शर्म जरूर आ जायेगी। यही नहीं नॉनवेज जोक्स और टीनेजर्स में ऑपोजिट सेक्स के प्रति आकर्षित इस प्रकार चर्चा की गई है कि मानो बच्चे स्कूल सिर्फ इसीलिये जाते हों।
कहानी- यह फिल्म एक सिंगल मदर पप्पी (दिव्या दत्ता) की है, जो सिर्फ अपनी शर्तों पर जीना जानती है। पप्पी अपने पति पापा पाजी (पंकज धीर) से अलग रहती हैं और एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। उनका एक बेटा भी है। बेटी गिप्पी जब स्कूल में पढ़ने जाती है, तो तमाम बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं। तो वो आकर अपनी मां से अपनी समस्याओं के बारे में बताती है। इसी मां-बेटी इतने खुल जाते हैं कि वो संवाद उनके बीच होते हैं, जो शायद सिर्फ बंद कमरे में ही होने चाहिये। स्कूल में गिप्पी की दोस्ती कई लड़कों से होती है। इसी बीच कहानी में मोड़ आता है और गिप्पी की जिंदगी तनाव से भर जाती है। अंत में वही होता है, जो हर बॉलीवुड फिल्म में होता है। हेप्पी एंडिंग विद हेप्पी फेमिली।
फिल्म में अभिनय की बात करें तो रिया विज का अभिनय लाजवाब है। साथ में ताहा शाह और जयती मोदी ने बेहतरीन अदाकारी की है। फिल्म में दिव्या दत्ता ने अच्छा अभिनय किया है। निर्देशन के मामले में सोनम नायर थोड़ा कच्ची रह गईं। संगीत युवाओं की दृष्टि से लाजवाब है।
गिप्पी के बारे में रोचक बातें


Click it and Unblock the Notifications











