..................... Ghanchakkar's Producer is planning to an exhibition of clothes that Vidya Balan wears in the film | SRK की बीवी के कपड़े होंगे नीलाम - Hindi Filmibeat

SRK की बीवी के कपड़े होंगे नीलाम

अभी तक हॉलीवुड हस्तियों के लिए सुना जाता था कि उनके फिल्म के पहने हुए कपड़े नीलाम होते हैं जिसे लोग करोड़ों के भाव से खरीदते हैं लेकिन अब यह-सब बॉलीवुड में भी होने लगा है।

जिसे शुरू करने का श्रेय जाता है अभिनेत्री सन्नी लियोन को, जिन्होंने फिल्म जिस्म 2 के प्रमोशन के लिए अपनी लिंगरी के नीलामी की बात कही थी लेकिन बॉलिवुड की सशक्त अभिनेत्री लेकिन डर्टी विद्या बालन भी अपने कपड़े नीलाम करने वाली हैं।

नहीं-नहीं द डर्टी पिक्चर वाले कपड़े नहीं.. बल्कि उनकी आने वाली 'घनचक्कर' में वो जो कपड़े पहनेंगी उसकी नीलामी होगी।

फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने अपनी फिल्म के प्रमोशन का यह नायाब तरीका निकाला है। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने और फिल्म के निर्माता दोनों मिलकर विद्या द्वारा पहने गए कपड़े की प्रदर्शनी लगायेंगे।

फिल्म का पहला लुक भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। फिल्म में विद्या के साथ हीरो इमरान हाशमी है। शादी के बाद विद्या की यह पहली फिल्म है। फिल्म के निर्माता यूटीवी मोशन कंपनी है जिसके मालिक सिद्धार्थ राय कपूर यानी की विद्या बालन के पति हैं। देखते हैं अपनी बीवी के कपड़ो की नीलामी से एसआरके और फिल्म 'घनचक्कर'को क्या फायदा होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X