घनचक्कर के चक्कर में फंसे इमरान-विद्या
बॉलीवुड की डर्टी अभिनेत्री विद्या बालन के फिल्मों के किरदार इंसान को सोचने पर मजबूर करते हैं लेकिन इस बार उन्होंने लोगों को हंसाने का मन बना लिया है। विद्या ने 'घनचक्क'र नामक एक कॉमेडी फिल्म साइन की है जिसे राजकुमार गुप्ता निर्देशित करेंगे। फिल्म में विद्या के साथ इमरान हाशमी होंगे। राजकुमार गु्प्ता के साथ विद्या 'नो वनकिल्ड जेसिका' में काम कर चुकी हैं।
फिल्म को लेकर उत्साहित विद्या ने कहा कि उन्हें अंदर से डर लग रहा है क्योंकि इंसान को रूलाना तो आसान है लेकिन हंसाना काफी मुश्किल। लेकिन विद्या का कहना है कि वो अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगी कि वो इस काम में सफल हों। इमरान के साथ विद्या ने 'द डर्टी पिक्चर' में काम किया था।वि्द्या ने भूल भूलैया, पा, परिणीता, इश्कियां, द डर्टी पिक्चर और कहानी जैसे चुनौतीपूर्ण और बोल्ड किरदार निभाये हैं। हालांकि वो लगे रहो मुन्ना भाई में एक हल्के-फुल्के किरदार में नजर आयी थीं जो कॉमेडी का शेड लिये हुए था लेकिन कॉमिक रोल नहीं था। खैर देखते हैं इमरान-विद्या का 'घनचक्कर' कितने लोगों को पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications
