घनचक्कर स्वस्थ मनोरंजन देगी: इमरान हाशमी

इमरान हाशमी इन दिनों राजकुमार गुप्ता की हास्य फिल्म घनचक्कर में व्यस्त हैं। फिल्म के कसीदे पढ़ते हुए इमरान ने कहा कि उनकी हर फिल्म की तरह घनचक्कर भी एक अलग तरह फिल्म हैं जिसमें लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होगा। लोगों को मनोरंजन के नाम पर डबल मीनिंग संवाद नहीं सुनने होंगे और ना ही अश्लील दृश्य देखने होंगे। फिल्म में उनके साथ उनकी पुरानी फेवरट कोस्टार विद्या बालन हैं।

फिल्म एक पंजाबी हसबैंड-वाइफ की मीठी नोंक-झोंक है जो हमेशा लड़ते रहते हैं लेकिन आपस में प्यार भी बहुत करते हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में रात में की जा रही है क्योंकि दिन में शूंटिग करते समय लोग इमरान हाशमी को देखने के लिए इस कदर पागल हो जाते हैं जिसकी वजह से दो बार ट्रैफिक जाम हो चुका है। इसलिए रात में शूट किया जा रहा है।

फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग विद्या बालन ने अपनी शादी से पहले ही कर ली थी, जिसके कारण फिल्म के निर्माता-निर्देशकों ने विद्या की जमकर तारीफ भी की थी। फिल्म को लेकर इमरान काफी उत्साहित हैं क्योंकि यह उनको भी लगता है कि शायद दस साल के उनके करियर की यह पहली फिल्म होगी जिसे परिवार का हर सदस्य साथ में बैठकर देख सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X