कोंकणा, काल्कि या हुमा किसको किस करेंगे इमरान?
इमरान हाशमी एक बार फिर से चर्चा में हैं, कारण है उनकी आने वाली फिल्म एक थी डायन। एक डरावनी फिल्म में काम करने वाले इमरान का मानना है कि लोग उनकी इस अलग तरह की फिल्म को जरूर पसंद करेंगे। फिल्म की तारीफ करते हुए इमरान ने कहा कि वो अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं सकते हैं।
लेकिन लोगों को इस फिल्म की कहानी से ज्यादा यह जानने में उत्सुकता है कि इस फिल्म में इमरान किस सीन किसके साथ करेंगे। तीनों के साथ या फिर किसी एक के साथ और वो कौन होगी? क्योंकि बिना किस के तो इमरान हाशमी की फिल्म पूरी नहीं होती है इसलिए उन्हें बॉलीवुड का सीरयल किसर कहा जाता है। अपनी इस इमेज को पसंद करने वाले इमरान हाशमी ने खुद कहा था कि उन्हें यह तमगा अच्छा लगता है जिसे वो बदलना नही चाहते हैं।
फिल्म एक जादूगर और डायन की कहानी है। फिल्म के बारे में काल्कि ने भी कहा है कि फिल्म में डायन को पहचानना काफी मुश्किल है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म एकता कपूर की है जिनके साथ इमरान पहले भी हिट फिल्म वंस अपन टाइम्स इन मुंबई दे चुके हैं। फिल्म के सीक्वेल में इमरान काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
