'सात खून..' में नहीं बटलर: प्रियंका चोपड़ा

उन्होंने कहा ''मेरी फिल्म में गेरार्ड नहीं हैं।'' प्रियंका ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'सात खून माफ' में गेरार्ड बटलर नहीं हैं। मैं नहीं जानती कि इस तरह की काल्पनिक कहानियां खबर कैसे बन जाती हैं।" गौरतबल है कि मुंबई के एक समाचार पत्र में हाल ही में एक खबर प्रकाशित हुई थी जिसमें कहा गया था कि प्रियंका ने फिल्म 'सात खून माफ' में बटलर को लेने के लिए अपने व्यक्तिगत संबंध का इस्तेमाल किया था।
पढें: उदास हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका इस खबर से काफी खफा हैं। विशाल की यह फिल्म रस्किन बांड की कहानी 'सुसानाज सेवन हस्बेंड्स' पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका के सात पति होंगे।
गेरार्ड बटलर टि्वटर प्रियंका चोपड़ा विशाल भारद्वाज सात खून माफ gerard butler priyanka chopra saat khoon maaf twitter vishal bharadwaj


Click it and Unblock the Notifications