गौतम गुलाटी का सपना है जैकलीन फर्नांडीज़ के 'हीरो' बनना!
गौतम गुलाटी बहुत बड़े सलमान खान फैन हैं ये तो अब सब को पता है लेकिन हीरोइनों के मामले में भी उनकी पसंद सेम टू सेम सल्लू भाई की तरह है। यकीन नहीं होता तो ज़रा ये पढ़िए। गौतम गुलाटी का सपना है कि वो जैकलीन फर्नांडीज़ और कैटरीना कैफ के हीरो बनें।
बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले 27 साल के गौतम गुलाटी अब फिल्मों में कुछ दिलचस्प रोल करना चाहते हैं और टीवी को हमेशा के लिए गुडबाय कह चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि किस हीरोइन के अपोज़िट कास्ट होना चाहेंगे तो बिना एक पल रूके उन्होंने झट से जवाब दिया जैकलीन फर्नींडीज़। हालांकि उन्हें सोनम कपूर भी बहुत पसंद हैं और उनके साथ काम करने में भी गौतम को कोई परहेज़ नहीं है।
ALSO READ: ज़ुबान से फिसले: करण जौहर को गिफ्ट रैप लगीं जैकलीन, खोलने का किया मन!
वहीं फिल्मों के चुनाव के बारे में बात करते समय हैदर और बैंग बैंग की चॉइस मिलते ही गौतम ने कैटरीना कैफ के अपोज़िट बैंग बैंग को चुना। उनका ये भी मानना था कि हैदर जैसे किरदार उनके लिए नहीं बने हैं और वो रोमांटिक और एक्शन हीरो की इमेज में ही खुद को देखना पसंद करेंगे।
गौतम के बॉलिवुडिया सपने यहीं खतम नहीं हुए। उनको आलिया भट्ट बहुत ही क्यूट लगती हैं। और वो केवल बड़े बैनर की फिल्मों में काम करना चाहते हैं जिसमें यशराज प्रोडक्शन्स और धर्मा प्रोडक्शन्स प्रमुख हैं। वहीं आने वाले रोल के बारे में बात करते हुए गौतम ने कहा कि उन्हें काफी सारे रोल ऑफर हुए हैं पर सब पर विचार कर रहे हैं।
ALSO SEE: PICS:स्क्रीन अवार्ड्स, सोनम और जैकलीन का जलवा


Click it and Unblock the Notifications












