..................... Gauri designs Karan Johar's home; amidst rumours of fallout with Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

करण दोस्त शाहरूख के लेकिन उनका घर सजा रही है गौरी

फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता शाहरूख की दोस्ती के लोग कसीदे पढ़ते हैं.. लेकिन अक्सर कई मौकों पर करण को शाहरूख के कम बल्कि उनकी बीवी गौरी खान के ज्यादा करीब देखा जाता है।

खुद करण ने भी कई बार कहा कि शाहरूख से ज्यादा वो गौरी से अपनी बातें शेयर करते हैं। गौरी एक बेहद ही सुलझी हुई महिला है, जो जब आस-पास होती हैं तो एक खुशनुमा माहौल बना होता है और शायद इन्हीं सब कारणों की वजह से करण जौहर ने अपने नये घर की सजावट का काम मिसेज खान को सौंप दिया है।

बहुत कुछ कहती है करण और गौरी खान की यह तस्वीर....

खबर है कि करण ने मुंबई के यूनियन पार्क के लग्जरी आपर्टमेंट में एक नया घर खरीदा है। जिसके इंटीरियर का काम गौरी खान को सौंपा गया है। जिसके लिए गौरी खान दिन-रात एक की हुईं हैं। गौरी खान ने करण के घर के लिए दुनिया भर से चीजें मंगा ली है।

मालूम हो कि पिछले दिनों भी करण जौहर ने एक पिक्चर ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें वो गौरी खान और अपनी कुछ फीमेल दोस्तों के साथ पार्टी बनाते दिख रहे थे। लेकिन यह एक सोचने वाली बात है कि इन सारी बातों में कहीं भी किंग खान शामिल होते नहीं दिखते हैं। अब पता नहीं इसके पीछे शाहरूख की दोस्ती और भरोसा है या फिर कुछ और?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X