बहुत कुछ कहती है करण और गौरी खान की यह तस्वीर....

जानिए शाहरूख ने क्यों नहीं पी करण के साथ कॉफी?
कहा जा रहा था कि सलमान खान के प्रति करण का रूझान होने की वजह शाहरूख-करण में पंगा हो रहा है, इन बातों को हवा तब और मिल गयी जब करण के शो कॉफी विद कऱण में किंग खान ने आने से मना कर दिया।
गौरी बहुत सुलझी हुई और समझदार महिला है
लेकिन शायद अब सारी अफवाओं पर विराम लग जायेगा क्योंकि करण ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो शाहरूख की पत्नी शाहरुख की पत्नी गौरी खान और अपने कुछ फीमेल दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। करण और गौरी के चेहरे बता रहे हैं कि वो काफी खुश हैं। फोटो के नीचे कैप्शन था- '"Fun Saturday night".
वैसे भी करण हमेशा कहते हैं कि शाहरूख से ज्यादा वो गौरी के करीब हैं। गौरी बहुत सुलझी हुई और समझदार महिला है, इसी कारण उनकी और गौरी काफी पटती है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिसकी गौरी से इतनी बनती हो तो वो शाहरूख से दूर कैसे हो सकते हैं।
क्योंकि शाहरूख औऱ गौरी तो दो बदन एक जान हैं। इसलिए करण की ट्विटर पोस्ट यह कहने के लिए काफी हैं कि उनके और उनके दोस्त के बीच में कोई तकरार नहीं है। जो कुछ भी दोनों को लेकर कहा जा रहा है वो सब केवल लोगों की बातें हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं।


Click it and Unblock the Notifications