गौहर के छोटे कपड़ों ने ज़रूर लड़के को उकसाया होगा: एजाज़ खाऩ
एजाज़ खान लोगों को याद तो ज़रूर होंगे। वही जो बिग बॉस में गौहर से बेइंतहा मोहब्बत करते थे पर गौहर ने उन्हें घास तक नहीं डाली और कुशाल के साथ साइड हो गई थीं। अरे वही एजाज़ खान, जिन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का एक एपिसोड शूट किया था पर उनके बाद के एपिसोड्स भी प्रसारित हो गए थे पर उनका उनका एपिसोड काफी समय तक लटका रहा और उन्होंने इसका काफी तमाशा बनाया।
अब गौहर खान की थप्पड़ कंट्रोवर्सी तो सबको पता है। उसके बारे में क्या बताएं, लेकिन इस कांड के इतने दिन बाद एजाज़ खान को लगा कि उन्हें कुछ कहना है। जी हां उन्होंने किया एक खुलासा...वो ये कि छोटे कपड़े पहनना इस्लाम के खिलाफ है और इस मज़हब में औरतों को पर्दा करना ज़रूरी है।
हालांकि ये सब उनके धार्मिक खयालात हैं पर एजाज़ ने गौहर पर बड़ा तरस खाकर कहा कि उनके छोटे कपड़ों ने ही लड़के को उकसाया होगा पर फिर भी मारना नहीं चाहिए था, हिंसा भी हमारे मज़हब के खिलाफ। आपकी दरियादिली का शुक्रिया एजाज़। आप नहीं होते तो ऐसी उल ज़लूल टिप्पणियां कहां पढ़ने को मिलती।
1 साल में रमन - इशिता बन गए छोटे परदे के शाहरूख - काजोल, 10 कारण
खैर एजाज़ का प्रवचन यहीं खत्म नहीं हुआ, उन्होंने ये भी कहा कि अगर लड़कियां पूरे कपड़े पहने तो ऐसी घटनाएं न हों। वो अंग प्रदर्शन करके लड़कों को गलत हरकतों के लिए उकसाती। इसके अलावा...खैर एजाज़ खान के बारे में हम इतनी बात ही क्यों कर रहे है।
पढ़िए TOP 10 List OF 2014 - साल खल्लास: सनी लियोन को सबसे ज़्यादा सर्च करने के लिए धन्यवाद
गौहर खान इस हादसे से पूरी तरह उबर चुकी हैं और वो उन्होंने बहुत हौसले के साथ इस बारे में बात की है। उन्होंने बहुत ज़रूरी सवाल भी उठाए हैं जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। गुड लक गौहर!
PICS: वीना मलिक से लेकर सनी लियोन तक सब हैं बिग बॉस के कंट्रोवर्सी क्वीन


Click it and Unblock the Notifications












