कुशाल टंडन से मेरा कोई रिश्ता नहीं है: गौहर खान
बिग बॉस का घर प्रेम कहानियां बनाने के लिए मशहूर है। गौहर खान और कुशाल टंडन भी ऐसी ही एक कहानी थे। कुशाल टंडन और गौहर खान की लव स्टोरी शुरू हुई बिग बॉस से पिछले सीज़न में । बिग बॉस सीजन 7 में अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी के बीच रोमांस शुरू हुआ था, लेकिन कुछ दिनों पहले उनमें भी ब्रेक अप हो गया। अरमान-तनीषा तथा गौहर-कुशाल के बीच 'बिग बॉस' के दौरान खूब झगड़े हुए थे और वे एक-दूसरे को नापसंद करते थे। बिग बॉस सीजन 7 में दोनों की ये मुलाकात प्यार में बदल गई। घर के अंदर ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। गौहर के लिए कुशाल ने अन्य प्रतियोगियों से जमकर विवाद भी किया। कुशाल तो शो से बाहर हो गए, लेकिन गौहर विजेता बनी।
बिग बॉस शो खत्म होने के बावजूद उनका रोमांस जारी रहा। साथ में छुट्टियां बिताईं। वीडियो अलबम किए। खतरों के खिलाड़ी शो में भी दोनों साथ नजर आए। पिछले दिनों कुशाल के पैरेंट्स से गौहर ने मुलाकात की जिससे दोनों के निकट भविष्य में शादी करने की अटकलें लगाई जाने लगीं।
लेकिन बिग बॉस की हर प्रेम कहानी की तरह गौहर खान और कुशाल टंडन का रोमांस एक वर्ष से भी कम चला और दोनों में ब्रेकअप हो गया। कुशाल और गौहर दोनों ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब वो दोनों साथ नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












