मेरा तमाशा ना बनाए मीडिया, मुझे कानून पर भरोसा है: गौहर खान
गौहर खान की थप्पड़ कंट्रोवर्सी में नया मोड़ आने के बाद से उन पर बहुत कुछ लिखा जा रहा है। और काफी तमाशा बन जाने के बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गौहर ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि यह व्यक्ति उन पर झूठा इल्ज़ाम लगा रहा है और उनका उससे कोई वास्ता नहीं है। ऐसा करके अगर इस व्यक्ति को लगता है कि वो बच जाएगा तो ऐसा नहीं है। गौरतलब है कि गौहर के फैन्स भी उनके साथ खड़े हैं।
गौहर ने एक ट्वीट में लिखा है कि ये बहुत ही घटिया इल्ज़ाम है जो उन पर लगाया गया है।
पढ़िए: गौहर के आरोपी ने उन पर क्या इलज़ाम लगाया!
गौहर ने आगे लिखा है कि इस शख्स को लगता है कि ऐसा माहौल बना कर वो बच जाएगा पर मुझे इस देश की मीडिया पर पूरा भरोसा है। मैं इस इंसान को नहीं जानती और मैंने इसे पहली बार तभी देखा जब उसने मुझ पर हमला किया। कोई भी सफाई देकर मैं इस व्यक्ति को और मशहूर नहीं करना चाहती हूं।
मीडिया पर भड़कते हुए गौहर ने कहा कि मैं शर्मिंदा हूं कि वो टीवी और फिल्मों से जुड़ी किसी लड़की को कमज़ोर समझकर ऐसे बदनाम करते हैं। मुझे कानून पर भरोसा है और मीडिया से मेरी गुज़ारिश है कि किसी के नाम से केवल अपनी हेडलाइन बनाने के लिए ना खेलें। वो इंसान झूठा है जो कि कोर्ट में साबित हो जाएगा तब तक के लिए मेरे नाम पर तमाशा करना बंद करिए।


Click it and Unblock the Notifications
