गौहर के फैंस को है उनपर भरोसा, 'थप्पड़ कांड' में दिया साथ
गौहर खान के थप्पड़ कंट्रोवर्सी पर लगाम लगता नहीं दिख रहा। एक ओर जहां थप्पड़ मारने वाले शख्स ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि गौहर खान ने खुद ही उन्हें थप्पड़ मारने को कहा था। दूसरी ओर पुलिस भी इस मामले में पूरी छानबीन करने में जुटी हुई है।

इतना ही नहीं, इस शख्स ने इंटरव्यू में कहा कि वो 28 नवंबर के पहले गौहर को जानता भी नहीं था। गौहर से मुलाकात होने के बाद उसने गौहर को बताया कि वो उनका बहुत बड़ा फैन है और फिल्मों में काम करना चाहता है। लिहाजा, गौहर खान ने उन्हें दबंग 3 में काम दिलवाने का वादा पर इसके बदले में उन्हें थप्पड़ मारने को कहा। शख्स के मुताबिक गौहर ने वादा भी किया था कि वो उसे बचा लेंगी।
बहरहाल, जहां पुलिस एक बार फिर पूरे वाकये पर छानबीन शुरू कर रही है। वहीं, गौहर के फैंस उनका सहारा बने हुए हैं। गौहर के फैंस सोशल साइट ट्विटर पर गौहर का साथ देते दिख रहे हैं। जहां मीडिया ने आरोपी के बयान के बाद गौहर पर प्रश्न दागना शुरू कर दिया, वहीं गौहर खान के फैंस को उनपर पूरा विश्वास है।
फैंस के मुताबिक गौहर काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें पॉपुलर होने के लिए इस तरह की कंट्रोवर्सी की कोई जरूरत नहीं है। बहरहाल, अब सच्चाई क्या है यह तो छानबीन पूरी होने के बाद ही पता चलेगी, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में गौहर खान की फैन फॉलोइंड तो मान गए..


Click it and Unblock the Notifications